उत्तरकाशी हिमस्खलन

उत्तरकाशी हिमस्खलन : 12 और शव निकाले गए, मरने वालों की संख्या 16 हुई

उत्तरकाशी हिमस्खलन  : नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) ने कहा कि गुरुवार को 12 और पर्वतारोहियों के शव बरामद होने के बाद उत्तरकाशी हिमस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई। माना जा रहा है कि पंद्रह पर्वतारोही अभी भी लापता हैं।

हिमस्खलन मंगलवार को 17,000 फीट की ऊंचाई पर हुआ जब एनआईएम की टीम द्रौपदी का डंडा II शिखर पर चढ़कर लौट रही थी।

एनआईएम ने एक बुलेटिन में कहा कि निकाले गए 16 शवों में से 14 प्रशिक्षुओं और दो प्रशिक्षकों के हैं। हिमस्खलन के दिन चार शव बरामद किए गए थे।

संस्थान ने कहा कि आपदा स्थल पर तलाशी एवं बचाव अभियान जारी है। हालांकि, खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर को ऑपरेशन से हटा लिया गया था। मौसम के आधार पर उनका संचालन शुक्रवार सुबह फिर से शुरू होगा।

स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (एसईओसी) ने यहां बताया कि इससे पहले दिन में जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग स्थित हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल की 14 सदस्यीय टीम बचाव अभियान में शामिल हुई।

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *