पंजाब को सीएम मान के निर्देशों के अनुसार सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के बीच एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बीकेआई से जुड़े एक नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन प्रमुख सदस्यों को बिहार से गिरफ्तार किया गया है, जो नेपाल भागने की कोशिश कर रहे थे।
यह जानकारी शनिवार को डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अमृतसर के खंडवाला छेहरटा निवासी करणदीप यादव (21), मुकेश कुमार (29) और साजन सिंह (24) के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और 700 नेपाली करेंसी नोट भी बरामद किए हैं। यह घटनाक्रम जोबन सिंह उर्फ जोबन और गुरबख्श सिंह उर्फ लाला की गिरफ्तारी में उनके कब्जे से 290 ग्राम हेरोइन बरामद करने के बाद आगे-पीछे की कड़ी जांच और लगातार फॉलोअप के बाद सामने आया है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पाकिस्तान स्थित बीकेआई के सरगना हरविंदर रिंदा के निर्देशों पर काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी करणदीप यादव ने इस साल जनवरी में तरनतारन से बरामद ग्रेनेड और हथियार पहुंचाए थे।