कुलतार सिंह संधवान

पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने पराली नहीं जलाने पर 100 किसानों को किया सम्मानित

पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने आज विधानसभा में आयोजित एक समारोह में कई वर्षों से गेहूं और धान की पराली नहीं जलाने वाले 100 किसानों को सम्मानित किया। समारोह में सीधे धान की बुवाई करने वाले किसानों को भी सम्मानित किया गया।

फरीदकोट के अठारह, मोगा के 13, संगरूर के 10, रूपनगर के एक, गुरदासपुर के 10 और लुधियाना और बरनाला के सात-सात किसानों को सम्मानित किया गया।

स्पीकर ने पंजाब सरकार की काम सराहना करते हुए किसानों को पर्यावरण के अनुकूल खेती करने के लिए अधिक से अधिक सहायता प्रदान करने की भी अपील की।

किसानों को संबोधित करते हुए पर्यावरण मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने स्पीकर की अनूठी पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि यह कार्यक्रम पंजाब के किसानों के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में काम करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में धान की पराली की समस्या को हल करने के लिए समर्पण के साथ काम कर रही है।

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest