मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाले पंजाब ने कर संग्रह में वृद्धि दर्ज की है।
जानकारी के मुताबिक चालू वर्ष के जून 2023 तक जीएसटी कलेक्शन पिछले साल जून की तुलना में 20% बढ़ गया।
इसी तरह एक्साइज टैक्स कलेक्शन में भी 56 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है
सरकार ने जून 2022 में 4050.62 करोड़ के जीएसटी संग्रह के मुकाबले जून 2023 में 5053.62 करोड़ रुपये की वसूली की है। इसी तरह, जून 2022 में 1517.85 करोड़ के उत्पाद कर संग्रह के मुकाबले सरकार ने जून 2023 में 2362.53 करोड़ रुपये की वसूली की है।