मध्यप्रदेश में बोले मान… कांग्रेस आपका वोट बेच देती है, कांग्रेसी विधायक हमेशा बिकने को तैयार बैठे रहते हैं

मध्यप्रदेश में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आपका वोट बेच देती है। उसके विधायक हमेशा भाजपा के हाथों सस्ते दाम में बिकने को तैयार बैठे रहते हैं। चुनाव के बाद कांग्रेस ऑफिस में विधायकों के सेल का बोर्ड लग जाता है। पिछले चुनाव के बाद मध्यप्रदेश में भी ऐसा ही हुआ था।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम आदमी पार्टी का नकल करती है। वह आम आदमी पार्टी के मेनिफेस्टो की कॉपी कर अपना मेनिफेस्टो तैयार करती है। वहीं अरविंद केजरीवाल के पास अपनी खुद की योजनाएं होती है क्योंकि केजरीवाल राजनीति करने नहीं, राजनीति बदलने आए हैं।

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति ला दी। दिल्ली में हर जगह मोहल्ला क्लीनिक खोल दिये और सरकारी स्कूलों को वर्ल्ड क्लास बना दिया। दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य क्रांति से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतना घबरा गए कि उन्होंने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया।

मान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बेहद अहंकारी व्यक्ति है। वाह आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को हमेशा डराने की कोशिश करते रहते हैं। लेकिन अरविंद केजरीवाल डरने वाले नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा वाले सरकारी कंपनियों को बेच रहे हैं। वही पंजाब में हमारी सरकार कंपनियां खरीद रही है। हमने आज ही एक थर्मल पावर प्लांट खरीदने का फैसला किया है। ताकि पंजाब के लोगों की सुविधा के लिए बड़े पैमाने पर बिजली उत्पादन कर सकें।

आज देश में मध्यप्रदेश की चर्चा व्यापम घोटाले के लिए होती है, पहले दिल्ली भी घोटाले के नाम से जाना जाता था, अब स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिक के लिए जाना जाता है – अरविंद केजरीवाल

जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में मध्य प्रदेश की चर्चा व्यापम घोटाले के लिए होती है। पहले दिल्ली भी घोटाले के लिए मशहूर था। दिल्ली को कॉमनवेल्थ और सीएनजी घोटाले के नाम से जाना जाता था। लेकिन हमारी सरकार बनने के बाद अब दिल्ली की चर्चा सरकारी स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिकों के लिए होती है।

केजरीवाल ने बिजली के मुद्दे पर भी मध्यप्रदेश सरकार को घेरा और कहा कि मध्यप्रदेश में बिजली बेहद महंगी है और रोज सात-आठ घंटे के कट भी लगते हैं। दिल्ली में लोगों के बिजली बिल जीरो आते हैं और 24 घंटे बिजली आती है। पंजाब में भी हमारी सरकार बनने के बाद लोगों के बिजली बिल जीरो आने लगे हैं और 24 घंटे बिजली मिल रही है। मध्यप्रदेश में भी हमारी सरकार बनने पर सभी लोगों को मुफ्त और 24 घंटे बिजली मिलेगी।

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *