अमृतसर शहर में बिजली बंद होने पर हरेक व्यक्ति को मिलेगी एस.एम.एस के द्वारा सूचना-ऊर्जा मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ

अमृतसर शहर में बिजली बंद होने पर हरेक व्यक्ति को एस.एम.एस. के द्वारा सूचना प्राप्त होगी, जिससे लोगों को किसी किस्म की मुश्किल पेश ना आए और इसमें सूचना के द्वारा कितने से कितने बजे तक बिजली बंद रहेगी संबंधी भी बताया जायेगा।

इन शब्दों का प्रगटावा स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ऊर्जा मंत्री पंजाब ने आज मुख्य इंजीनियर बॉर्डर जोन के दफ़्तर से कंप्यूटर पर क्लिक करके इस सेवा का आरंभ करने पर दी। उन्होंने बताया कि यह पहला पायलट प्रोजैक्ट बटाला शहर में इसका ट्रायल शुरू किया गया था।

जहाँ इस प्रोजैक्ट को काफ़ी स्वीकृति मिली। जिसके बाद अब इस प्रोजैक्ट की शुरुआत अमृतसर शहरी इलाकों में शुरू की गई है और आने वाले अगले 15 दिनों में शहर का बाकी हिस्सा जोकि सब-अर्बन सर्कल में आता है को भी इस स्कीम में जोड़ दिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि इस पायलट प्रोजैक्ट में 14 सब-स्टेशनों से चलने वाले लगभग 141 नंबर के.वी. फीडर शामिल किये गए हैं। जिसके द्वारा 2.27 लाख अलग-अलग श्रेणियों के उपभोक्ताओं को भी सेवा का सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि पी.एस.पी.सी.एल. की टीम बधाई की पात्र है, क्योंकि काफ़ी दिनों से इस प्रोजैक्ट पर काम कर रही थी।

पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए स. ई.टी.ओ. ने कहा कि जिस तरह आम आदमी पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार के प्रति ज़ीरो टॉलरैंस की नीति अपना रही है। उसी तरह ही बिजली चोरी करने पर भी ज़ीरो टॉलरैंस की नीति अपनाई जायेगी। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग की ईमारतों की भी जल्द ही मरम्मत की जायेगी, जिससे वहां काम करने वाले स्टाफ को किसी तरह की मुश्किल पेश न आए।

इस मौके पर बॉर्डर जोन के चीफ़ इंजी. बाल कृष्ण, एस.ई. श्री रामेश सारंगल, एस.ई. श्री जतिन्दर सिंह, एस.ई. श्री राजीव पराशर, एस.ई. तरन तारन जी.एस. खैहरा और पावरकॉम इनोवेशन इंचार्ज इंजी. परउपकार सिंह के अलावा पी.एस.पी.सी.एल. के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *