आम आदमी पार्टी (आप) ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में ‘आप’ ने पंजाब से 9 चुनाव प्रचार के लिए उतारा है।
आम आदमी पार्टी (आप) ने चंडीगढ़ से स्टार प्रचारकों की घोषणा की है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को उन 20 स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है जो हिमाचल प्रदेश में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।
आप की सूची में पंजाब के सांसद संदीप पाठक, राघव चड्ढा, कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस, हरपाल सिंह चीमा, गुरमीत सिंह मीत हेयर, अमन अरोड़ा, लाल चंद कटारुचक, ब्रह्म शंकर जिम्पा शामिल हैं।
इसके अलावा आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन, पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय दत्त, सुरजीत सिंह ठाकुर, आईडी भंडारी, रामा गुलेरिया, दुर्गेश पाठक, नरेंद्र पठानिया और कैप्टन प्रशांत भी पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हुए है।