पंचकूला में बनाएं हरियाणा विधानसभा : आप

आप ने सोमवार को कहा, ‘चंडीगढ़ पर पंजाब का पूरा अधिकार है। हरियाणा को चंडीगढ़ में अपनी अलग विधानसभा बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यहां जारी एक बयान में, आप के राज्य के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कांग ने कहा, “चंडीगढ़ पंजाब का है और हमेशा रहेगा।”

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पंजाब के दर्जनों गांवों की जमीन पर बसा है। उन्होंने कहा, “आप और पंजाब सरकार चंडीगढ़ में अपनी अलग विधानसभा बनाने के हरियाणा सरकार के किसी भी प्रस्ताव का कड़ा विरोध करेगी।”

”कांग ने आगे कहा,“हरियाणा को पंचकुला, करनाल या अन्य जगहों पर अपने विधान सभा भवन का निर्माण करना चाहिए। चंडीगढ़ पर पंजाब का एकमात्र अधिकार है।”

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *