पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास पर खालिस्तानियों के हमले की कड़ी निंदा की है।
मान ने इस कृत्य की निंदा करते हुए कहा कि हमारे पंजाबियों और भारतीयों ने कड़ी मेहनत से विदेशों में सम्मान कमाया है। लेकिन कुछ लोग माहौल खराब कर पूरे देश और राष्ट्र को बदनाम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि एक मछली पूरे तालाब को गंदा कर देती है, हाल ही में इन चंद लोगों के साथ यही हुआ है. मान ने कहा कि, ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए, सभी को मिलजुल कर रहना चाहिए।