मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं के वीडियो लीक होने के बाद आरोपी छात्रा और 2 लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को खरड़ कोर्ट में पेश किया। तीनों को अदालत ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इधर, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने रातोंरात वॉर्डन बदल दिए और क्लासेस हफ्तेभर के लिए बंद कर दिए।
हालांकि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में स्टूडेंटस का प्रदर्शन अब भी जारी है। भास्कर की पड़ताल में प्रदर्शन के पीछे एक बड़ी वजह सामने आई है। दरअसल, वीडियो लीक होने के बाद यूनिवर्सिटी की एक छात्रा को इंटरनेशनल कॉल आई। वॉट्सऐप पर आई इस कॉल में कॉलर लड़की को धमका रहा है। कह रहा है कि तुम्हारा वीडियो भी हमारे पास है। इसे वायरल कर देंगे।
स्टूडेंट्स ने बताया कि इस कॉल के बाद ही प्रदर्शन लगातार तेज होता गया। ऐसे कॉल कई लड़कियों को किए गए। भास्कर के पास कॉल का ऑडियो भी है। इसमें कॉलर ने काफी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। हमने इसके एडिटेड अंश ऑडियो में लिए हैं। सुनने के लिए आप ऊपर लगी फोटो पर क्लिक कर सकते हैं… इस बातचीत के एडिटेड अंश भी पढ़ सकते हैं…
2 मिनट 8 सेकेंड की कॉल
CU हॉस्टल की लड़कियों को इंटरनेशनल नंबर +1(204) 819-9002 नंबर से कॉल की गई। लगभग 2 मिनट 8 सेकेंड की इस फोन कॉल में फोन करने वाला धमका रहा है। कह रहा है कि तुम्हारी भी वीडियो बनी हुई है, वायरल कर दी जाएगी।
फोन रिकॉर्डिंग के अंश
स्टूडेंट: हैलो…कौन?
कॉलर: तू बाप से बात कर।
स्टूडेंट: तूने फोन क्यों किया?
कॉलर: तेरी वीडियो भी है, दिमाग से पैदल।
स्टूडेंट: मेरी कहां की वीडियो है बता, इतना दम नहीं है क्या?
कॉलर: प्लान बना है।
स्टूडेंट: काहे का प्लान।
कॉलर: कानों में क्या डाल रखा है, चढ़ गया सांप।
स्टूडेंट: कौन-सा प्लान, बोल कौन रहा है।
कॉलर: चल….और इसके बाद फोन कट गया।
इस मामले के बड़े अपडेट्स जान लीजिए…
- रंकज ने पूछताछ में कहा है कि उसकी फोटो का दुरुपयोग किया गया है। लड़की के मोबाइल में उसकी DP वाला जो वॉट्सऐप अकाउंट दिखाया गया है, वह फेक है। न तो ये मोबाइल नंबर उसका है और न आईपी एड्रेस। आरोपी छात्रा रोहड़ू से गिरफ्तार सन्नी मेहता की दोस्त है। सन्नी का कहना है कि उसने कोई वीडियो वायरल नहीं किया।
- लड़की के मोबाइल से दो वीडियो मिले हैं। इनमें से एक वीडियो लड़की का खुद का है जबकि दूसरा वीडियो एक अन्य लड़की का है। हालांकि दावा किया गया है कि दूसरी लड़की का चेहरा नजर नहीं आ रहा और उसमें लड़की की बॉडी नजर आ रही है।
- मोहाली पुलिस ने आरोपी छात्रा और उसके दोनों दोस्तों को सोमवार को खरड़ कोर्ट में पेश किया। तीनों को अदालत ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
- केस की जांच के लिए SIT बनी। इसमें 3 मेंबर्स हैं और वे सभी महिलाए हैं।
- रातोंरात हॉस्टल के सारे वार्डन बदल दिए गए हैं। 2 वार्डन को सस्पेंड भी किया गया है।
- स्टूडेंट्स को 19 से 24 सितंबर तक पढ़ाई बंद होने का नोटिस भेजा गया है।
